2026 में शुरू होगा चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, लाखों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 February 2026): कैबिनेट बैठक के बाद सोमवार शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि चंद्रावल का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वर्ष 2026 में शुरू होने जा रहा है, जिससे राजधानी को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली के पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना को वर्ष 2012 से ही बार-बार टाला गया। तत्कालीन सरकारों की लापरवाही के चलते यह प्रोजेक्ट लंबे समय तक अटका रहा, जिसकी वजह से इसका बजट करीब 400 करोड़ रुपये तक बढ़ गया। उन्होंने कहा कि समय पर काम न होने का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ा।

अब केंद्र सरकार के सहयोग से इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को गति मिली है। इसके शुरू होने से मॉडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और आर.के. पुरम विधानसभा क्षेत्रों समेत 30 लाख से अधिक दिल्लीवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय बजट में इस वर्ष अलग से प्रावधान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह और जल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि काम में किसी तरह की देरी न हो और परियोजना को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।