New Delhi News (03 February 2026): नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पांच पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। निलंबित छात्रों में जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के चार पदाधिकारी भी शामिल हैं। सभी छात्रों पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय के प्रवेश द्वार पर लगे चेहरे की पहचान तकनीक (FRT) उपकरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
जेएनयू प्रशासन के अनुसार, यह घटना 21 नवंबर 2025 की है, जब पुस्तकालय में लगे एफआरटी सिस्टम में तोड़फोड़ की गई। जांच के बाद प्रशासन ने किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
निलंबन आदेश में यह भी कहा गया है कि इन छात्रों को 15 जनवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके जवाब जांच समिति को संतोषजनक नहीं लगे। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया। जेएनयू प्रशासन ने निलंबन पत्र जारी होने की पुष्टि की है, हालांकि इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है।
छात्र संगठनों का कहना है कि इस प्रदर्शन में शामिल कुल 19 छात्रों पर 19-19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई को लेकर कैंपस में नाराजगी का माहौल है। कई छात्र संगठनों ने इसे दमनात्मक कदम बताते हुए कहा है कि प्रशासन छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है।
छात्रों का आरोप है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब जेएनयूएसयू यूजीसी की ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशंस 2026’ को स्थगित कराने के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा था। 6 फरवरी को मशाल जुलूस और 7 फरवरी को छात्र संसद प्रस्तावित थी। इस फैसले के बाद जेएनयूएसयू की अगुवाई में सभी छात्र संगठनों की आपात बैठक भी बुलाई गई है, जिससे आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय में विरोध और तेज होने के आसार हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।