CBSE बोर्ड परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (03/02/2026): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य होगा।

CBSE के अनुसार, एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल और अधिकृत अधिकारी परीक्षासंगम (Pariksha Sangam) पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों द्वारा एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे।

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। हर एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होना अनिवार्य है। छात्रों तक सही और समय पर एडमिट कार्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, विषयों के नाम व कोड, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देश दर्ज होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद सभी जानकारियों की जांच करें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। सभी छात्रों को हर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी। बिना वैध हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्कूल अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करेंगे, लॉगिन करेंगे और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर छात्रों को वितरित करेंगे।

वर्ष, 2026 में कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो चरणों में बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहला चरण 17 फरवरी से 10 मार्च तक होगा, जबकि दूसरा वैकल्पिक चरण 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

CBSE कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटेशनल थिंकिंग को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित पाठ्यक्रम के तहत कक्षा 3 से 12 तक AI से जुड़े विषयों को लागू करने की योजना है, जिसमें कक्षा 9 और 10 के लिए यह विषय अनिवार्य किए जाने का प्रस्ताव है।

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।