बड़ी खबर: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, पीएम मोदी और ट्रंप की टेलीफोनिक बातचीत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (03 February 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को लेकर बड़ा ऐलान सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए अहम उपलब्धि बताते हुए इस फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग से व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए ट्रंप का नेतृत्व महत्वपूर्ण है और भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन करता है। साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका रिश्तों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस बीच संसद परिसर में चल रही एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी इस ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके साथ ही सांसदों ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ में कटौती को बड़ी कूटनीतिक सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।
एनडीए सांसदों ने कहा कि यह ट्रेड डील भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी और घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से न सिर्फ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को भी नई गति मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।