विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम मेधा रूपम ने पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/02/2026): विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर 02 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर वेटलैंड में विशेष कार्यक्रम और बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह शानदार कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के.पी. मलिक की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन फॉरेस्ट विभाग की टीम द्वारा डीएफओ रजनीकांत मित्तल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में, डीएम मेघा रूपम ने उपस्थित बच्चों, पैशनेट फोटोग्राफर्स, एनवायरमेंटलिस्ट्स और मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान है, जहां उन्हें अतिथि के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने फॉरेस्ट टीम और डीएफओ रजनीकांत मित्तल द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की।
अपने संबोधन में डीएम मेघा रूपम ने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां भी यहां आकर कई बार फोटोग्राफी और बाइनोकुलर्स के माध्यम से पक्षियों को देखने का प्रयास कर चुकी हैं। उन्होंने फाल्कन हॉबी के आगमन के दौरान युवाओं में देखे गए उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गुरुग्राम, फरीदाबाद और राजस्थान सहित कई स्थानों से बच्चे फोटोग्राफी के लिए पहुंचे थे।
डीएम मेघा रूपम ने कहा कि, एनसीआर क्षेत्र में एक ओर जहां एक्यूआई की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पक्षियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से बड़ा कुछ नहीं है और मानव जीवन वनों व प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए पक्षियों और पशुओं की देखभाल जरूरी है।
उन्होंने, बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा और सूरजपुर वेटलैंड के संरक्षण, रखरखाव और विकास के लिए निरंतर मेहनत करनी होगी।
कार्यक्रम के दौरान डीएम मेघा रूपम ने पर्यावरण संरक्षण और नेतृत्व से जुड़ी कविता भी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा,
“जंगल के हर ज़र्रे पर, जब मौत हो ताक लगाए।
हिरणों की एक टोली को, एक हिरण ही राह दिखाए।
दुनिया की इस रणभूमि में, जब देश हमारा डटा हुआ है।
ले जाए विश्व शिखर पर जो, वो नायक यहीं कहीं खड़ा हुआ है।”
कविता के माध्यम से उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने और समाज व पर्यावरण के लिए कार्य करने का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य वेटलैंड और जैव विविधता के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
World Wetlands Day 2026 | Surajpur Wetland | Greater Noida | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।