National News (02/02/2026): प्रो-रेसलिंग लीग (PWL) 2026 का खिताब हरियाणा थंडर्स ने अपने नाम कर लिया है। रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को कड़े संघर्ष में 5-4 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आठ बाउट्स के बाद दोनों टीमों के बीच स्कोर 4-4 से बराबर था। खिताब का फैसला अंतिम 62 किग्रा महिला बाउट में हुआ, जहां पेरिस ओलिंपिक रजत पदक विजेता इरीना कोलियादेंको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16-0 की टेक्निकल सुपीरियॉरिटी से जीत दर्ज की और हरियाणा को खिताब दिलाया।
इस जीत के साथ हरियाणा थंडर्स को ट्रॉफी के साथ ₹1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता दिल्ली दंगल वॉरियर्स को ₹75 लाख दिए गए। 57 किग्रा पुरुष वर्ग में सात में से सात मुकाबले जीतकर 59 अंक हासिल करने वाले दिल्ली के तुरान बायरामोव को ₹2.5 लाख का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार मिला।
फाइनल में हरियाणा की, नेहा सांगवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 125 किग्रा पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए दिल्ली के रोनक को फाइटर ऑफ द मैच और 57 किग्रा पुरुष वर्ग में प्रभावशाली खेल के लिए हरियाणा के अक्षय धेरे को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया।
खिताबी मुकाबले की शुरुआत 74 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली के तुरान बायरामोव की 8-1 की जीत से हुई। इसके बाद 76 किग्रा महिला वर्ग में हरियाणा की काजल धोचक ने अनास्तासिया अल्पयेयेवा को 3-1 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया।
65 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली के कप्तान सुजीत कलकल ने तुमुर ओचिर तुलगा को 8-6 से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं, 53 किग्रा महिला वर्ग में हरियाणा की युई सुसाकी ने सारिका को टेक्निकल सुपीरियॉरिटी से हराकर स्कोर 2-2 कर दिया।
86 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली के वाफ़ाएईपौर हादी बख्तियार ने 11-0 से जीत दर्ज कर टीम को फिर आगे किया। इसके बाद 57 किग्रा पुरुष वर्ग में हरियाणा के अक्षय धेरे ने टेक्निकल सुपीरियॉरिटी से जीत हासिल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
125 किग्रा हेवीवेट बाउट में रोनक ने अनिरुद्ध गुलिया को 12-2 से हराकर दिल्ली को 4-3 की बढ़त दिलाई। लेकिन 57 किग्रा महिला वर्ग में नेहा सांगवान ने अंजली को फॉल से हराकर स्कोर 4-4 कर दिया।
अंतिम बाउट में इरीना कोलियादेंको की 16-0 की जीत के साथ हरियाणा थंडर्स ने 5-4 से मुकाबला जीतकर PWL 2026 का खिताब अपने नाम किया।
हरियाणा थंडर्स की, यह जीत प्रो-रेसलिंग लीग 2026 के रोमांचक सीजन का सफल समापन साबित हुई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।