नोएडा की समस्याएं विधानसभा में गूंजेंगी: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (02 फरवरी,2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नोएडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सेक्टर-71 में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गौरव यादव के निवास पर आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर शुभकामनाएं दीं, वहीं नोएडा महानगर महासचिव विकास यादव की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने नोएडा शहर की ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से उठाया और आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को विधानसभा (Assembly) में प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने धारा-10 (Section-10) के नोटिस, किसानों की आबादी (Abadi) से जुड़े विवाद, 5 प्रतिशत प्लॉट (5% Plot) का मामला, सेक्टरों में फ्लैट रजिस्ट्री (Flat Registry) की बाधाएं, कॉलोनियों में बिजली (Electricity) समस्याओं का निस्तारण, हाईराइज (High Rise) सोसाइटी में बिल्डरों की मनमानी और सेक्टर-75 में प्राधिकरण (Authority) द्वारा विकास कार्य न कराए जाने जैसे मुद्दों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि नोएडा के नागरिक लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और यदि संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी मजबूती से की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर विपक्ष पूरी मजबूती से आवाज उठाएगा।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रविन्द्र यादव, मनोबार खान, रामबीर यादव, नकुल चौहान, बब्बू यादव, वीरपाल यादव, वेदपाल यादव, अंकित यादव, दिव्यांशु यादव, विभांशु यादव, लखन यादव, नीरज कुमार, देवेंद्र यादव, राजेंद्र, राजू, बिजेंद्र, राहुल, अनिल, पिंटू, हेमंत शर्मा, विपिन, प्रभाकर झा, विक्रांत गोस्वामी, शिवम, अंश और वंश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।