वनवासी रक्षा फाउंडेशन ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/02/2026): वनवासी रक्षा फाउंडेशन द्वारा आज सोमवार, 2 फरवरी को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, साकीपुर (ग्रेटर नोएडा) परिसर में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र (Talent Development Center) का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता की आराधना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और संस्कारों की भावना व्याप्त हो गई।
इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आर. के. यादव (महाप्रबंधक, प्रगति पावर कॉरपोरेशन), श्यामबीर भाटी (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए साकीपुर), उप-प्रबंधक, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर, संरक्षक संदीप गोयल, निदेशक, कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, भरत (पूर्वी संभाग संयोजक), राजेश बिहारी, संगीता वर्मा (महिला संयोजिका), राजेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष), किसलय कुमार (महामंत्री), प्रोफेसर विवेक कुमार, डॉ. आरती शर्मा, आचार्या भारती भाटी तथा सविता चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आर. के. यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही संस्कार एक सशक्त और जिम्मेदार समाज की नींव रखते हैं।
श्यामवीर भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि
“यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने मूल्यों का स्वयं पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि वही मूल्य आज की युवा पीढ़ी में भी गहराई से विकसित हों। वर्तमान युवाओं में संस्कारों का समावेश ही एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है।”

इस अवसर पर भरत ने विद्यार्थियों तथा उनके परिवारजनों को संस्कार, जीवन-मूल्य, प्राणायाम एवं उनके महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
प्रोफेसर विवेक कुमार ने इस पीढ़ी के लिए संस्कारों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए बताया कि वनवासी रक्षा फाउंडेशन निरंतर इस क्षेत्र में समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में राजेश बिहारी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समता द्वारा सभी के लिए वितरित किए गए जलपान के साथ हुआ।
यह प्रतिभा विकास केंद्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।