भव्य सांस्कृतिक समारोह में ग्रेटर नोएडा के भगवत प्रसाद शर्मा सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (02/02/2026): नई दिल्ली स्थित लोदी रोड के लोक कला मंच ऑडिटोरियम में एंबिशस कॉन्क्लेव फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कला, साहित्य और उभरती प्रतिभाओं का सुंदर समागम देखने को मिला। रैम्प वॉक, किड्स टैलेंट शो और टॉप 20 राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड समारोह जैसे विविध आयोजनों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। समारोह में करीब 200 से अधिक लोग मौजूद रहे, जिनमें अभिभावक, शिक्षाविद, कला-संस्कृति से जुड़े विशेषज्ञ और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की परपोती हुसनारा यूसुफ और प्रपौत्र डॉ. सलीम खान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण मात्र 10 वर्षीय बालिका देशना द्वारा रचित काव्य-संग्रह “मेरे आभूषण, खुशी और आत्मविश्वास” का विमोचन रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की साहित्यिक पहल बच्चों में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसी आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा निवासी प्रसिद्ध कवि, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता भगवत प्रसाद शर्मा को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए भगवत प्रसाद शर्मा ने अपने जीवन से जुड़ा एक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया की कंपनी देवू मोटर में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एक डॉलर से भरा पर्स मिला था, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से प्रशासन विभाग को सौंप दिया। इस ईमानदारी के लिए उन्हें वहां “ऑनेस्टी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया था।

कार्यक्रम में लिटिल इंडिया फाउंडेशन की निदेशक नीना वर्मानी, तिहाड़ कॉम्प्लेक्स के सदस्य मनोज कुमार, समाजसेविका सावित्री सागर, एलबीएसटीआई मोदीनगर, लोकनायक जयप्रकाश इंटरनेशनल स्टडीज़ डेवलपमेंट सेंटर के महासचिव अभय सिन्हा, मानव अधिकार एवं बाल विकास हापुड़ की जिला अध्यक्ष डॉ. ईशा शर्मा सहित समिधा फाउंडेशन के बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर एंबिशस कॉन्क्लेव फाउंडेशन की संस्थापक खुशबू विरमानी ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक, साहित्यिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मंच मिल सके और समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दिया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।