निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में दस्तावेज सत्यापन को लेकर समीक्षा बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31 January 2026): विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने की। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रगति और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों के साथ संलग्न अभिलेखों का सत्यापन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर नोटिस की सुनवाई के दौरान निर्वाचकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अतुल कुमार ने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए अभिलेखों की प्रामाणिकता की जांच की जाए और मामलों का शीघ्र निस्तारण कर संबंधित अभिलेख जिला निर्वाचन कार्यालय को समय से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चारूल यादव, वेद प्रकाश पांडेय, विवेक भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।