Delhi World Public School में कक्षा 12 के छात्रों की सम्मानपूर्वक विदाई
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31 January 2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में 31 जनवरी 2026 को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उल्लास और भावनाओं से भरा रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी स्कूल यात्रा की यादों को साझा किया।
समारोह में सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना की ट्रस्टी नीलू देवी और चार्टर्ड अकाउंटेंट पूजा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने की। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में निदेशिका और प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल गतिविधियां और केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर अक्षय गर्ग को ‘मिस्टर डीडब्ल्यूपीएस’ और तापसी कुमारी को ‘मिस डीडब्ल्यूपीएस’ चुना गया। वहीं यश गर्ग को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और प्रियंशी सिंह को ‘मिस फेयरवेल’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित कर स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावभीनी विदाई ली। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रहने वाली मधुर स्मृतियों के रूप में संजो दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।