1 फरवरी को बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, जानिए वजह और यात्रियों के लिए क्या है खास!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (31 January 2026): भारतीय नौसेना हाफ मैराथन (INHM-2026) में भाग लेने वाले हजारों धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 1 फरवरी 2026, रविवार को मेट्रो की सेवाएं समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है। यह मैराथन राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसके चलते बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों के सुबह-सुबह आयोजन स्थल पहुंचने की संभावना है।
DMRC के अनुसार, इस दिन येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर विशेष रूप से तड़के सुबह मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इन तीनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:30 बजे से 6:00 बजे तक संचालित होंगी। इस दौरान टर्मिनल स्टेशनों से हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें रवाना होंगी, ताकि मैराथन प्रतिभागी और आयोजन से जुड़े लोग समय पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक आसानी से पहुंच सकें। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं विशेष रविवार टाइम-टेबल के अनुसार सामान्य रूप से चलेंगी।
DMRC ने स्पष्ट किया है कि इन चयनित लाइनों के अलावा बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं अपने नियमित रविवार समय-सारिणी के अनुसार ही शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो का यह कदम बड़े खेल आयोजनों के दौरान सार्वजनिक परिवहन को सुचारु बनाए रखने और प्रतिभागियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।