New Delhi News (31/01/2026): एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के एक बड़े और अत्याधुनिक इंटरचेंज हब (Interchange Hub) के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन फेज़-IV के तहत निर्माणाधीन तुगलकाबाद–एयरोसिटी गोल्डन लाइन (Golden Line Corridor) से जुड़कर राजधानी की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
हाल ही में एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक 2.263 किलोमीटर लंबे विस्तार को मंज़ूरी दी गई है, जिससे भविष्य में यह स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज (Triple Interchange) के रूप में उभरेगा। प्रस्तावित एनसीआरटीसी (NCRTC) अलवर कॉरिडोर को भी दिल्ली एयरोसिटी पर इंटरचेंज सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलेगा।

नई योजना के तहत दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गोल्डन लाइन के बीच प्लेटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म और कंकोर्स-टू-कंकोर्स पेड एरिया कनेक्टिविटी (Paid Area Connectivity) उपलब्ध कराई जाएगी। यह स्टेशन लगभग 22 मीटर की गहराई पर निर्मित होगा, जबकि गोल्डन लाइन का नया स्टेशन करीब 290 मीटर लंबा होगा, ताकि इंटरचेंज की सभी तकनीकी और यात्री आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
योजना के अनुसार गोल्डन लाइन और प्रस्तावित एनसीआरटीसी कॉरिडोर एक-दूसरे को तिरछी दिशा (Diagonally) में क्रॉस करेंगे। भविष्य में एनसीआरटीसी प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए आवश्यक संरचनात्मक प्रावधान (Structural Provisions) को पहले से ही स्टेशन डिजाइन में शामिल किया जाएगा।

इस नई इंटरचेंज सुविधा से दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, खानपुर सहित कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। इन इलाकों के यात्रियों को अब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के सभी टर्मिनलों तक तेज़, सरल और सीधी मेट्रो सुविधा मिल सकेगी। साथ ही, मैजेंटा लाइन के टर्मिनल-1 स्टेशन तक गोल्डन लाइन के विस्तार से दक्षिण दिल्ली से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो यात्रा संभव हो पाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।