धार्मिक पर्यटन से भजन क्लबिंग तक, दिल्ली को ग्लोबल टूरिज़्म हब बनाने की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31January, 2026): दिल्ली सरकार राजधानी में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) और भजन क्लबिंग (Bhajan Clubbing) को बढ़ावा देकर दिल्ली को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और अनुभव-आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह बात दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने चेन्नई में आयोजित टूरिज़्म समिट 2026 के तहत एक निजी कार्यक्रम में कही।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख हब के रूप में उभरा है और अब दिल्ली को भी इस क्षेत्र में अग्रणी बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए राजधानी में धार्मिक महत्व से जुड़े विशेष धार्मिक रूट्स (Religious Routes) विकसित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु एक सुव्यवस्थित मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें और पर्यटन को नई दिशा मिले।

कपिल मिश्रा ने कहा कि युवाओं के बीच भजन-कीर्तन की परंपरा को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने वाली भजन क्लबिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दिल्ली सरकार इसे हर आयु वर्ग तक पहुँचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में पर्यटन विकास के लिए लैंडमार्क-फोकस्ड एप्रोच (Landmark-Focused Approach) को आधार बनाया जाएगा, जिसके तहत प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के आसपास आधुनिक सुविधाएँ, बेहतर कनेक्टिविटी और अनुभव-आधारित पर्यटन को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल घूमने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार (Employment) और करियर निर्माण का भी बड़ा माध्यम है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार पर्यटन क्षेत्र में नए शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र और कौशल विकास (Skill Development) कार्यक्रम शुरू करेगी, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें और पर्यटन करियर की सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूती मिले।

पर्यटन मंत्री ने दिल्ली को ‘मिनी भारत’ बताते हुए कहा कि राजधानी में ऐतिहासिक विरासत (Heritage), सांस्कृतिक विविधता, खान-पान और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अनूठा संगम है। दिल्ली में लगभग 1200 संरक्षित स्मारक हैं और यमुना में क्रूज (Yamuna Cruise) चलाने की योजना भी पर्यटन विकास का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व-स्तरीय पर्यटन गंतव्य (Global Tourism Destination) के रूप में विकसित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।