नोएडा में रातभर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे तक बदला रहेगा रूट

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (30 जनवरी 2026): गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-62 नोएडा में टैंक लिफ्टिंग के प्रस्तावित कार्य को देखते हुए 31 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 1 फरवरी 2026 की सुबह 6 बजे तक अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान सामान्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से किया जा सके और जाम की स्थिति न बने।

जारी निर्देश के अनुसार, इन्डसवैली स्कूल से लेबर चौक की ओर जाने वाला यातायात एलआईजी बिल्डिंग के पास से बाएं मुड़कर दरगाह वाली मस्जिद के सामने से होते हुए विष्णुपुरा पार्क चौराहे पर दाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। इस अवधि में मुख्य मार्ग पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को बिना रोकटोक गुजरने दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्ग पर जाने की कोशिश न करें।

यातायात संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही कार्य तय समय में पूरा कर सामान्य यातायात बहाल किया जा सकेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।