National News (30/01/2026): लगातार चार दिनों तक ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में मुनाफा वसूली के चलते यह गिरावट देखने को मिली है।
एक दिन में सोने के दाम 6,865 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 22,825 रुपए प्रति किलो तक गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव अब 1,68,475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि गुरुवार को यह 1,75,340 रुपए था।
चांदी की कीमत भी घटकर 3,57,163 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 3,79,988 रुपए प्रति किलो थी।
हाल के दिनों में सोना और चांदी लगातार ऊंचाई पर थे। निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली की, जिससे कीमतों में गिरावट आई।
IBJA के रेट में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता है। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग हो सकते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल आरबीआई सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करने में करते हैं।
पिछले दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 16 जनवरी को सोने का भाव 1,41,593 रुपए और चांदी का भाव 2,81,890 रुपए था। 19 जनवरी को सोना 1,43,946 रुपए और चांदी 2,93,975 रुपए पर पहुंची। 20 जनवरी को सोना 1,47,409 रुपए और चांदी 3,09,345 रुपए रही। 21 जनवरी को दोनों में तेजी जारी रही और सोना 1,54,227 रुपए तथा चांदी 3,19,097 रुपए पर पहुंच गई।
22 जनवरी को कीमतों में हल्की गिरावट आई और सोना 1,51,128 रुपए तथा चांदी 2,99,711 रुपए पर आ गई। 23 जनवरी को फिर से तेजी देखने को मिली और सोना 1,54,310 रुपए तथा चांदी 3,17,705 रुपए हो गई। 27 जनवरी को सोना 1,58,901 रुपए और चांदी 3,44,564 रुपए पर पहुंची।
28 जनवरी को सोना 1,64,635 रुपए और चांदी 3,58,267 रुपए पर पहुंच गई। 29 जनवरी को दोनों ने ऑल टाइम हाई बनाया, जब सोना 1,75,340 रुपए और चांदी 3,79,988 रुपए प्रति किलो रही। वहीं, 30 जनवरी को कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और सोना 1,68,475 रुपए तथा चांदी 3,57,163 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
जनवरी महीने के पहले, 29 दिनों में ही सोना कुल 35,280 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को जहां सोना 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह 1,68,475 रुपए पर पहुंच गया है।
इसी तरह चांदी की, कीमत में भी 1,26,743 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर के अंत में चांदी 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 3,57,163 रुपए हो गई है।
सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही वजन और खरीद की तारीख के भाव को अलग-अलग स्रोतों से जांच लेना जरूरी होता है।
असली चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और कपड़े से रगड़कर जांच जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।