New Delhi News (30 January 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन के पास दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन (RSS) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को बधाई देते हुए कहा कि यह सबस्टेशन राजधानी की कई प्रमुख मेट्रो लाइनों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने में अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पार्क स्ट्रीट इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन को अत्याधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। यह प्रमुख मेट्रो कॉरिडोरों में लगातार और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे मेट्रो परिचालन और अधिक सुचारु होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स में शामिल है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन राजधानी में विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। नई तकनीक, आधुनिक ढांचा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किए जा रहे ये प्रयास दिल्ली के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिसर में पौधारोपण भी किया और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हर नई परियोजना और हर नया ढांचा एक हरित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारीगण और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।