क्या है रोहित वेमुला केस?, सिस्टम पर क्यों उठे सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/01/2026): हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (HCU) के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की कहानी एक प्रतिभाशाली और संवेदनशील शोधकर्ता की थी, जिसे विज्ञान और समाज में गहरी रुचि थी। वह केवल एक सामान्य छात्र नहीं था, बल्कि अपने विचारों और शोध के लिए पहचाना जाता था।

बताया गया है कि, रोहित की मौत अचानक हुई कोई घटना नहीं थी, बल्कि यह कई महीनों तक चले मानसिक और सामाजिक दबाव का परिणाम थी। इस दौरान उसे लगातार ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा, जिसने उसे अकेलेपन की ओर धकेल दिया।

मामले की शुरुआत जुलाई 2015 में एक छात्र संगठन के साथ हुए वैचारिक विवाद से हुई। इसके बाद अगस्त और सितंबर 2015 में यह मामला मंत्रालय तक पहुंचा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोहित समेत पाँच छात्रों पर प्रतिबंध लगा दिया।

दिसंबर 2015 में रोहित की फेलोशिप रोक दी गई और उसे हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद रोहित और उसके साथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में सड़क किनारे एक टेंट लगाकर रहना शुरू किया, जिसे उन्होंने “वेलीवाड़ा” नाम दिया। यह उनका विरोध का तरीका था।

इस दौरान रोहित पर बढ़ते मानसिक दबाव और उसकी परेशानी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। प्रशासन ने इसे केवल राजनीतिक गतिविधि मानकर नजरअंदाज किया।

रोहित के सुसाइड नोट में भी विरोधाभास देखने को मिला। एक ओर उसने लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, वहीं दूसरी ओर उसने अपनी पीड़ा और टूटन को शब्दों में व्यक्त किया, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

साल 2024 में तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मामले को लगभग बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित दलित नहीं था और उसने पढ़ाई के दबाव के कारण आत्महत्या की। इस निष्कर्ष को लेकर भी कई सवाल उठे।

अंत में यह प्रश्न रखा गया कि क्या रोहित की मौत केवल एक आत्महत्या थी, या फिर परिस्थितियों और व्यवस्था ने उसे इस कदम तक पहुंचा दिया।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।