AIKF प्रेसिडेंट कप कराटे चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा का शानदार प्रदर्शन, यूपी टीम को दिलाई ओवरऑल ट्रॉफी

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (28/01/2026): दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 23 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी एआईकेएफ प्रेसिडेंट कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के 40 खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्गों में चयन हुआ, जिन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम को ओवरऑल ट्रॉफी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर सहित कई अन्य राज्यों से 1100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का दबदबा पूरे आयोजन में साफ नजर आया।

सभी चयनित खिलाड़ी ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षु हैं। इन खिलाड़ियों को मुख्य कोच शिवालक राज ने प्रशिक्षित किया, जबकि सह-कोच सेंसेई दिलीप कुमार और सेंपाई सर्वोदय कुमार का भी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरी टीम का तकनीकी मार्गदर्शन एआईकेएफ के राष्ट्रीय महासचिव सेंसेई रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता :

अनु सोलंकी, देवांश तिवारी, अनु ठाकुर, जाहनवी सिंह, आदर्श मौर्या, अध्विक अरोड़ा, तेजस्वी (काटा व कुमिते), नौक्षित

रजत पदक विजेता :

रुद्रांश राज, तक्ष्वी त्रिपाठी, युवराज, नविज्ञा सोम, आयुष रावल

कांस्य पदक विजेता :

कैरवी झा, गरिमा सिंह, आरुषि शर्मा, प्रभांशु सिंह, पर्णिका स्थावली, अक्षिता पांडेय, सर्वोदय कुमार, ख्याति सिंह, किशोरी पुनिया, दृष्ण दिनेश कुमार, खुशी सागवान, तनुषा नाहा, फरहान मंसूरी, अदिति सिंह, वंश नगर, प्रियांश भाटी

प्रतियोगिता से लौटने पर ग्रेटर नोएडा में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं, विभिन्न स्कूलों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

एआईकेएफ (ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन) के राष्ट्रीय महासचिव सेंसेई रजनीश कुमार ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों की सराहना करते हुए इसे ग्रेटर नोएडा और उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।कोच शिवालक राज ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।