वाइब़ाकॉस्टिक कंपनी के कर्मचारियों ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस प्रबंधन को सौंपा
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (28/01/2026): फेज-2 स्थित मैसर्स वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर प्रबंधन को 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने संबंधी नोटिस सौंपा। यह प्रदर्शन वाइब़ाकॉस्टिक एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा किया गया, जो सीटू (CITU) से संबद्ध है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और केंद्र व राज्य सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन सचिव कामरेड सुनील पंडित ने कहा कि नए चार श्रम संहिता कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं। उन्होंने इन्हें मजदूर वर्ग के लिए शोषण को वैधानिक रूप देने वाला बताया और कहा कि इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष मजदूर आंदोलन के लिए निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
वहीं, सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने गौतम बुद्ध नगर जनपद के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों से एक दिवसीय हड़ताल को व्यापक समर्थन देने की अपील की।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन पदाधिकारियों हुकम सिंह, अंकुश कुमार, अरविंद कुमार, दीपचंद, अमरदीप, सुदेश राघव और सुनील पंडित ने किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कर्मचारियों की नाराजगी साफ झलकती रही। सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मजदूर हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और 12 फरवरी की हड़ताल को जिले में सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।