Budget Session: विकसित भारत G RAM G कानून को लेकर क्या बोलीं राष्ट्रपति

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/01/2026): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के शुरुआत में अपने अभिभाषण के दौरान “विकसित भारत G RAM G” कानून का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के लिए “विकसित भारत जी- राम- जी” अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत एक नया कानून बनाया गया है, जिससे गांवों में रहने वाले लोगों को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि, इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही भ्रष्टाचार और धन की लीकेज को रोकने के लिए सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।

राष्ट्रपति ने कहा कि, इस योजना से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों के लिए नई सुविधाएं तैयार की जाएंगी, जिससे उनकी स्थिति बेहतर होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार खेती, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। इन प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे और विकास को मजबूती मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।