New Delhi News (28/01/2026): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के शुरुआत में अपने अभिभाषण के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने संसाधनों और तकनीकी क्षमता के बल पर आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक सख्त संदेश दिया है कि यदि भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है, तो उसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ देश का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति और मजबूत रक्षा नीति का प्रतीक है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।