नोएडा सेक्टर-108 में गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, नई RWA कार्यकारिणी ने ली शपथ
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (27/01/2026): नोएडा के सेक्टर-108 में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात RWA के अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से समाज में एकता, अनुशासन एवं विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवगठित RWA कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ सेक्टर के विकास एवं निवासियों की सेवा करने की शपथ ली।
नई कार्यकारिणी में दिगंबर सिंह को अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह को महासचिव, कपिल सूरी को उपाध्यक्ष, डॉ. निधि जैन को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंघल को संयुक्त सचिव तथा विजय तहलानी, अंकित भारद्वाज, विपिन छाबड़ा एवं मनोज कुमार तोमर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण RWA की महिला शक्ति द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। यह कार्यक्रम पूनम मिश्रा, रुचि सिंह, डॉ. बबीता शर्मा, ममता छाबड़ा, निधि वार्ष्णेय एवं मोनिका गोयल के नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया, जिसकी उपस्थित नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस भव्य आयोजन में सेक्टर-108 के 300 से अधिक निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बना।

RWA सेक्टर-108 सभी सेक्टरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।