नोएडा के व्यापारियों ने तिरंगे के साथ लिया कर्तव्य निभाने का संकल्प | 77th Republic Day
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (26 जनवरी, 2026): उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की ओर से देश का 77वां गणतंत्र दिवस सेक्टर-5 हरौला स्थित राजवंशी ट्रेडर्स परिसर में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन नरेश कुच्छल और अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1950 में लागू हुआ भारतीय संविधान देश को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र स्वरूप प्रदान करता है। संविधान न केवल हमें अधिकार देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस महज़ एक उत्सव नहीं, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को स्मरण करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान से आज हम स्वतंत्र भारत में सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगे को लहराते देख हर भारतीय को गर्व और आत्मसम्मान की अनुभूति होती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज़ादी और संविधान लागू होने के दशकों बाद भी देश अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, लिंग भेद और अशिक्षा जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। भारत के पास विशाल मानव संसाधन है और यदि सभी मिलकर कार्य करें तो देश शीघ्र ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने यह संकल्प लिया कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में योगदान देंगे और दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करेंगे।
इस मौके पर चेयरमैन नरेश कुच्छल, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी और दिनेश महावर सहित एस.एन. गोयल, राधेश्याम गोयल, छत्रपाल चौहान, अंकित कौशिक, ओमपाल शर्मा, अमर चौहान, लोकेश शर्मा, सुनील कुमार सिंघानिया, महेन्द्र कटारिया, संदीप कुमार, सोहनवीर सिंह, वरुण मेहरा, मूलचंद गुप्ता, सुभाष गर्ग, अनिल गर्ग, महेन्द्र गोयल, संदीप चौहान, पीयूष वालिया, राजीव अग्रवाल, मयंक गुहर, वीरपाल सिंह, सुभाष त्यागी, पवन गुप्ता सहित अनेक व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।