77th Republic Day पर जिला संयुक्त अस्पताल में लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्ध नगर News (26 जनवरी, 2026): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त अस्पताल गौतमबुद्ध नगर में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के प्रमुख द्वार पर ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात ओपीडी परिसर में मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों, स्टाफ, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। आयोजन के समापन अवसर पर सीएमएस Dr अजय राणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “जिसकी रंज चंदन कंचन है, कण-कण रत्न समान है, सबसे बढ़कर इस वसुधा पर मेरा देश महान है”। उन्होंने सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को देशहित में निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल परिसर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर विशेष उत्साह और गर्व देखने को मिला।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।