IEA के नवीन मुख्यालय में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह, उद्योगपतियों ने एकजुटता का लिया संकल्प
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/01/2026): औद्योगिक उद्यमियों के संगठन इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यूपीसीडा द्वारा आवंटित नवीन मुख्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी उद्यमियों ने संविधान तथा देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि एकता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सभी उद्योगपतियों को एक मंच पर संगठित होकर अपनी आवाज मजबूती से उठानी होगी। जब तक उद्यमी एकजुट होकर अपनी बात नहीं रखेंगे, तब तक उनके हितों की ठोस रक्षा संभव नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक विकास से ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। इसके लिए उद्योगों को आपसी मतभेद भुलाकर सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ना होगा। आईईए सदैव उद्योगों के हितों की रक्षा, उनके सतत विकास और उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी यह भूमिका निभाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सार्थक व्यापार, एमएसएमई सेक्टर की भूमिका, विकसित उत्तर प्रदेश में उद्यमियों की सहभागिता तथा उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और औद्योगिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पी. के. तिवारी सहित विशाल गोयल, पी. एस. मुखर्जी, पवन गर्ग, महेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सोम, एच. एन. शुक्ला, विवेक चौहान, अनिल शुक्ला, सुशील शर्मा, हरबीर सिंह, गौरव गर्ग, महिपाल सिंह, एम. पी. शुक्ला, आनंद चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, मनोज अग्रवाल, शिशुपम त्यागी, दीपक झा, शैलेन्द्र शुक्ला, सुधाकर गौतम, दिलीप यादव, जयप्रकाश, राहुल जादौन, विवेक पाठक, अश्वनी शर्मा, सुनीत मेहरा, कपिल यादव, सुनील कुमार, केशव, जगदीश, निशांत तेवतिया, जसबीर सिंह सहित सैकड़ों उद्यमी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।