गणतंत्र दिवस पर संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, किसानों ने जताई एकजुटता
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/01/2026): संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा नोएडा के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से देशभक्ति गीतों और डीजे के साथ प्रारंभ हुई, जो पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप, पुलिस चौकी के पास ग्राम शाहदरा पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के समापन अवसर पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में उपस्थित किसान, मजदूर और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया तथा देशभक्ति के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि, 77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा देश को एक सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज भी किसान अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण का रवैया किसानों के प्रति उचित नहीं है, जिसके चलते क्षेत्र में किसान बार-बार आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में राज्य प्रधान मटरू नागर सहित सुनील प्रधान, अनित कसाना, अजीत अधाना, अमित डेढ़ा, विनोद पंडित, जोगिंदर चेची, अजीत गैराठी, अजीत पाल नंबरदार, धर्मपाल स्वामी, योगेश भाटी, महेश खटाना, गजेंद्र, नवनीत, सुभाष सलारपुर, भिखारी प्रधान, ललित चौहान, लाला यादव, अमित जैलदार, सचिन कसाना, मोहित नगर, सोनू मुखिया, गुलाब सतते भाटी सहित सैकड़ों किसान, मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, एकता और किसान हितों की आवाज प्रमुख रूप से देखने को मिली।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।