भाजपा जिला कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/01/2026): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और संवैधानिक मूल्यों से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान, शान और शौर्य का प्रतीक है, जो हमें देश के लिए समर्पण और सेवा की प्रेरणा देता है। वहीं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है तथा यह दिन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध बनाता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, दीपक, सतेन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मनवीर नागर, लोकेश त्यागी, अरुण प्रधान सहित अनेक जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।