दादरी के ग्राम कलदा–दुजाना में भाजपा का ‘विकसित भारत–जी राम जी’ जनजागरण अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/01/2026): भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका की मज़बूत नींव के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार, 25 जनवरी 2026 को ग्राम कलदा–दुजाना, दादरी में विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों के साथ रोज़गार, आजीविका सशक्तिकरण और किसान–श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया गया।

ग्राम चौपाल में लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जी राम जी अभियान आत्मनिर्भर गांव, सशक्त किसान और रोज़गारयुक्त भारत के संकल्प को ज़मीन पर उतारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब श्रमिकों को वर्ष में 125 दिनों का रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गांवों में विकास की रफ्तार तेज़ होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण विकास के माध्यम से ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जी राम जी योजना से गांवों को समग्र विकास की दिशा मिलेगी और ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। यह योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जी राम जी ग्रामीण रोज़गार गारंटी आजीविका के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे गांवों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण रोज़गार गारंटी आजीविका योजना के तहत गांव-गांव में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में 25 दिन अतिरिक्त रोजगार प्रदान किया जा रहा है, जिससे कुल 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित होगा। वहीं, आदिवासी और वनवासी क्षेत्रों में यह अवधि और बढ़ाकर 150 दिन तक की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, देवा भाटी, हरेन्द्र नागर, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, सचिन गौतम, महेन्द्र नागर, धर्मेन्द्र भाटी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल का समापन ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संवाद और विकसित भारत के संकल्प को दोहराने के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।