Greater Noida News (26 जनवरी 2026): समसारा विद्यालय में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अनुशासित व जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाता है।

इस अवसर पर अविरल, देवांक गर्ग और नील पलावत के अभिभावक भी उपस्थित रहे। एन.डी.ए. में चयन से जुड़ी उपलब्धियों के लिए अभिभावकों ने समसारा विद्यालय के शिक्षकों को श्रेय दिया। अविरल का चयन नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ है, जिस पर उसके पिता ने कोच मिलिंद और समसारा विद्यालय का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह राष्ट्रभक्ति और उत्साह के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।