गणतंत्र दिवस से पहले ठंड का डबल अटैक: बारिश के बाद शीत लहर से कांपा नोएडा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (25 जनवरी, 2026): गणतंत्र दिवस से ठीक पहले एक बार फिर नोएडा समेत पूरे एनसीआर को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। देर रात से चल रही शीत लहर (Cold Wave) ने ठंड का असर और बढ़ा दिया, जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

सुबह और देर रात के समय ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज रहने से जनजीवन (Public Life) अस्त-व्यस्त नजर आया। सड़कों पर आवाजाही कम दिखी और खुले स्थानों पर ठिठुरन का असर साफ महसूस किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।