हाईराइज सोसाइटी में दबंगई का तांडव: गलत बेल बजाने पर डिलीवरी बॉय को पीटा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25 जनवरी, 2026): उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा की नामचीन हाईराइज सोसाइटी IITL निम्बस एक्सप्रेसवे व्यू-2 में तैनात सुरक्षाकर्मियों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्डों ने सामान डिलीवर करने आए डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, थाना बीटा-2 (Beta-2 Police Station) क्षेत्र में स्थित इस सोसाइटी में एक डिलीवरी बॉय से गलती से गलत फ्लैट पर बेल बज गई। इसी बात को लेकर गार्डों के साथ विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। आरोप है कि दबंग सुरक्षाकर्मियों ने डिलीवरी करने आए युवकों को सड़क पर लिटाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वीडियो में गार्डों की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है, जिसने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना बीटा-2 पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में FIR (First Information Report) दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मारपीट में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही (Legal Action) सुनिश्चित की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।