सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/01/2026): दादरी–कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में गुरुवार को बसंत पंचमी पर्व एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, रंग और सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर नजर आया।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पीले वस्त्र धारण कर उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। विद्यालय के निदेशक संदीप भाटी और प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की और उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं मां सरस्वती के गुणगान पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक रंग भर दिया।

इसी अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नेताजी के संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय के निदेशक संदीप भाटी ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया कि इन पर्वों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और महान विभूतियों के विचारों से जोड़ना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।