भाजपा गौतमबुद्ध नगर की SIR अभियान को लेकर अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (21/01/2026): भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्ध नगर की ओर से बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता में एसआईआर अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि इसका संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक में अभियान से जुड़े संगठन के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

बैठक के दौरान एसआईआर अभियान के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान की रणनीति, बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों और मतदाता सूची को मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समन्वय के साथ सक्रिय होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल रहे। यदि कोई पात्र मतदाता एसआईआर प्रक्रिया में छूट गया हो, तो उसके लिए फॉर्म-6 भरवाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर रही है, उनके नए मतदाता पंजीकरण के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से गोविंद चौधरी, महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र भाटी, महेश शर्मा, अशोक रावल, सैयद अख्तर, मनोज मावी, लोकेश त्यागी, मुकेश चौहान, संगीता रावल, पूनम सिंह, कविता और गायत्री तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।