Greater Noida News (16 जनवरी 2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा भाव के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था को अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि यह पर्व सामाजिक एकजुटता, दान और परस्पर सहयोग का संदेश देता है।

स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और लोगों में सकारात्मक संदेश छोड़ गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।