दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, 8 वाहन टकराए, CISF इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क 

Hariyana News (15 January 20226): हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। रनियाला गांव के पास कम दृश्यता की वजह से एक के बाद एक करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब अलवर से दिल्ली की ओर जा रहा अमरूदों से लदा एक ट्रक घने कोहरे में आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

ट्रक के पलटते ही पीछे से आ रहे अन्य वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और कुछ ही पलों में एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते करीब आठ से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों में एक CISF इंस्पेक्टर भी शामिल है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने घने कोहरे के बीच वाहन चालकों से सावधानी बरतने, सीमित गति में गाड़ी चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।