NOIDA News (15/01/2026): नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और निजी कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने पहले जैतपुर थाने में शून्य अपराध संख्या पर एफआईआर दर्ज कराई थी। घटनास्थल नोएडा का होने के चलते संबंधित एफआईआर को विवेचना के लिए फेज-3 थाने में स्थानांतरित किया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मित्रता बढ़ी और समय के साथ यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। इसी दौरान युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया।
आरोप है कि आरोपी युवक सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के एक होटल में युवती को ले गया, जहां उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि उसने आरोपी पर भरोसा किया था क्योंकि वह लगातार उससे विवाह का आश्वासन देता रहा। घटना के बाद जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और धीरे-धीरे उससे संपर्क भी खत्म कर लिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए पीड़िता ने अंततः पुलिस की शरण ली और पूरी घटना की जानकारी दी।
फेज-3 थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।