Noida में तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (14/01/2026): नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरा सामने आया है। सेक्टर-126 क्षेत्र के पास बुधवार को एक थार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार पलट गई। हादसे के समय वाहन एक युवती चला रही थी, जिसे हल्की चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के दौरान सड़क पर मौजूद अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटने के बाद लगभग 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा और साइड पैनल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य किया जा सका।

इस घटना से जुड़ा करीब 15 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्रेन के जरिए पलटी हुई कार को सड़क किनारे करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद हादसे को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपनी सहेली को छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई, जिससे कार पर से नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की गति लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दुर्घटना में घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है और वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।