कंपनी का माल कबाड़ी को बेचने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (13/01/2026): थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए कंपनी के तैयार माल को हड़पने वाले फरार कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी से माल लेकर उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय कबाड़ी को बेच देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 15 लाख रुपये कीमत का तैयार धागा और थ्रेड कटर बरामद किया है।

एडीसीपी सेंट्रल संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज सक्सेना के रूप में हुई है। उसे पुश्ता मोड़ के पास न्यू उस्मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। धीरज नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक धागा निर्माण करने वाली फैक्ट्री में कार्यरत था, जहां जूतों की सिलाई में इस्तेमाल होने वाला धागा विभिन्न कंपनियों के ऑर्डर पर तैयार किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, कंपनी मालिक का विश्वास जीतने के कारण धीरज को तैयार माल की डिलीवरी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने 4 जनवरी को फैक्ट्री से बड़ी खेप लेकर उसे तय स्थान पर न पहुंचाकर करीब 300 पेटियां गायब कर दीं। जब माल समय पर नहीं पहुंचा तो कंपनी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने माल का एक हिस्सा दिल्ली में कबाड़ी को बेच दिया था, जबकि शेष माल अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में धागा और थ्रेड कटर बरामद किए हैं।

बरामदगी में 16 बोरे विभिन्न आर्टिकल नंबरों के धागे, 116 पेटियां धागे, 3,236 बॉक्स अलग-अलग आर्टिकल नंबरों के धागे, तीन पारदर्शी पिन्नी पैकेट रंगीन धागे और छह पेटियां थ्रेड कटर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और दिल्ली में माल खरीदने वाले कबाड़ी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।