IGRS निस्तारण में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर अव्वल, प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (12/01/2026): जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिसंबर माह की जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को यह शीर्ष रैंक प्रदान की गई है। खास बात यह रही कि कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले 26 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रदेश में पहली रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक शुक्रवार को स्वयं पुलिस कमिश्नर द्वारा शिकायतों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाती है, जिससे लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है। इसी सतत निगरानी और जवाबदेही का परिणाम है कि कमिश्नरेट लगातार रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए हुए है।

आईजीआरएस राज्य सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन शिकायत निवारण मंच है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल, पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई की जाती है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस उपलब्धि को पुलिसकर्मियों की टीमवर्क और नागरिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम बताया। दिसंबर माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना कमिश्नरेट के लिए गर्व की बात है और यह दर्शाता है कि जन शिकायतों का समाधान अब अधिक तेजी और गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाना प्रभारियों और ऑपरेटरों को सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की है।

बीटा-2, इकोटेक-3, सेक्टर-20, सेक्टर-63, जेवर, सूरजपुर, दनकौर, सेक्टर-142, सेक्टर-49, बादलपुर, दादरी, कासना, बिसरख, रबूपुरा, सेक्टर-113, नॉलेज पार्क, फेज-3, सेक्टर-39, फेज-1, सेक्टर-24, सेक्टर-126, इकोटेक-1, एक्सप्रेसवे थाना, सेक्टर-58, फेज-3 और महिला थाना शामिल हैं।

जन शिकायतों के समाधान में यह सफलता न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है, बल्कि आम नागरिकों का भरोसा भी मजबूत करती है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का यह प्रदर्शन प्रदेश में सुशासन और उत्तरदायी प्रशासन की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।