घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूल बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (11 January 2026): गौतमबुद्ध नगर में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam ) के निर्देश पर जनपद के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 15 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित (School Closed) किया गया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड सहित सभी शिक्षा बोर्डों से संचालित स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार (Rahul Panwar) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विद्यालयों को जिलाधिकारी के आदेशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में आदेश की अवहेलना न करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

घने कोहरे और ठंड के कारण सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो रही है, जिससे छोटे बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।