New Delhi News (11 January 2025): बाहरी जिला में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया। डीसीपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में इस विशेष अभियान के तहत फुट पेट्रोलिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कई इलाकों में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का मकसद अपराधियों पर लगाम कसना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 97 मामले दर्ज कर 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ, जिसमें 13,237 क्वार्टर अवैध शराब, 12.287 किलो गांजा, 21.18 ग्राम स्मैक, 39 बुप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 4 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 14 बटनदार चाकू शामिल हैं। इसके अलावा जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1,39,375 रुपये नकद भी जब्त किए।
ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोरी और मोबाइल चोरी के मामलों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 3 ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2 चोरी के वाहन और 67 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इससे इलाके में सक्रिय चोरी गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
इसके अलावा अभियान के दौरान 4,590 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 314 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।