शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डफली बजाकर किया दिल्ली बुक फेयर 2026 का उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10 January 2026): नई दिल्ली के भारत मंडपम में दिल्ली बुक फेयर 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डफली (टैम्बोरिन) बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। इस मौके पर शिक्षा, साहित्य और प्रकाशन जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दिल्ली बुक फेयर भारत की बौद्धिक शक्ति का शिखर और उसका सशक्त प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अब एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है और विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला बनकर उभरा है। प्रधान के अनुसार, यह मंच भारत की ज्ञान परंपरा और वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है।
बुक फेयर की थीम पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति पर पूरे देश को गर्व है और नई पीढ़ी को इसके बारे में जानना चाहिए। इसी उद्देश्य से इस बार की थीम चुनी गई है। उन्होंने कहा कि किताबें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभावना और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।