कलराज मिश्र से मिले पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन और विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (10/01/2025): उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक कलराज मिश्र के आवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रहित से जुड़े अहम विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति, आमजन तक उनके लाभ की पहुंच और संगठनात्मक समन्वय से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में अनुशासन और उत्साह बनाए रखने, जनसंवाद को अधिक प्रभावी करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसकी विचारधारा, समर्पित कार्यकर्ता और सेवा भाव में निहित है।
इस अवसर पर पंकज चौधरी ने कलराज मिश्र से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को सशक्त बनाकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव को पार्टी की अमूल्य धरोहर बताया।

कलराज मिश्र ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा प्रदेश में सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई, फोनरवा चेयरमैन योगेन्द्र शर्मा, संरक्षक त्रिलोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, खुर्रम रिज़वी, अनिल पांडे, आलोक चौहान, नितिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।