ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10 January 2026): ग्रेटर नोएडा में छात्राओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टलों के आसपास हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष अभियान का नेतृत्व एसीपी प्रथम की मौजूदगी में किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टलों के समीप अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों को रोका और उनकी गतिविधियों की जांच की। तेज आवाज में हूटर बजाने वाले वाहनों से मौके पर ही हूटर हटवाए गए, जबकि काली फिल्म लगे वाहनों के शीशे भी उतरवाए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कई वाहनों के चालान काटे गए और चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, नॉलेज पार्क क्षेत्र शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, जहां सैकड़ों कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़ी संख्या में गर्ल्स हॉस्टल संचालित हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की छेड़छाड़, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन और स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शिक्षा नगरी में कानून-व्यवस्था बनी रहे और छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।