Noida Authority का बड़ा एक्शन: तीन गांवों में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08 जनवरी, 2026): नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को एक साथ कई स्थानों पर बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। वर्क सर्किल–8 की टीम द्वारा ग्राम भंगेल बेगमपुर में खसरा संख्या 58 पर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए करीब 2000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम सुथियाना, सेक्टर–143 के डूब क्षेत्र में स्थित नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा भूमि से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया, जहां लगभग 75,000 वर्ग मीटर क्षेत्र को खाली कराया गया। इसके अलावा ग्राम सौरखा जाहिदाबाद के डूब क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डूब क्षेत्रों और अर्जित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।