आतिशी मार्लेना के बयान पर विवाद, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए फोरेंसिक जांच के आदेश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 January 2026): दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना द्वारा दिए गए बयान को लेकर जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। अध्यक्ष ने सदन में दिए गए आतिशी के बयान से जुड़े वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर स्पीकर कार्यालय को सौंपी जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर दोनों दलों की ओर से सवाल उठाए गए थे। इसी वजह से निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह पूरी कार्रवाई विधानसभा की गरिमा और सदन की कार्यवाही की सत्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
गौरतलब है कि आतिशी मार्लेना ने विधानसभा में अपने बयान के दौरान प्रदूषण पर चर्चा करने और दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की मांग की थी। उन्होंने सदन में “प्रदूषण पर चर्चा करो”, “दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा करो”, “ये क्या है कुत्तों का सम्मान करो, गुरुओं का सम्मान करो” जैसे वक्तव्य दिए थे, जिसके बाद यह विवाद सामने आया और अब मामला फोरेंसिक जांच तक पहुंच गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।