अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (05 जनवरी 2026): नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-1 कोतवाली पुलिस ने 04 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से 15 दोपहिया वाहन सहित भारी मात्रा में चोरी के वाहन पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 05 जनवरी 2026 को सेक्टर-14A क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय के रूप में हुई है। बरामद किए गए 15 वाहनों में से 09 वाहनों के संबंध में पहले से ही मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में रेकी कर फैक्ट्रियों, कंपनियों, सोसाइटियों और पार्कों के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था। वाहन चोरी करने के बाद आरोपी उन्हें कबाड़ी की दुकानों पर काटकर उनके पार्ट्स ऊंचे दामों पर बेच देते थे, जबकि कुछ वाहनों को अन्य राज्यों में सस्ते दामों पर बेचा जाता था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह में शामिल अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान आपस में हमशक्ल जुड़वा भाई हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान एक भाई चोरी करता था जबकि दूसरा दुकान पर बैठकर निगरानी रखता था। पहचान से बचने के लिए दोनों अक्सर एक जैसे कपड़े पहनते थे। चारों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 दोपहिया वाहन, 12 मोटरसाइकिल टंकियां, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे, 4 मडगार्ड और 2 टायर रिम बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से चोरी की गई मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।