जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों से किया संवाद, सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (04/01/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुतैना में रविवार को विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का उचित और समयबद्ध समाधान करेगी।

संवाद के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं। जिन किसानों की भूमि पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, उनके सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जेवर विधायक ने कहा कि भट्टा–पारसौल जैसी घटनाएं इस बात की गवाही देती हैं कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय किसानों की जमीन जबरन छीनी जाती थी और उनकी आवाज़ दबाई जाती थी। लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) किसानों को स्वयं अपने आवास पर बुलाकर संवाद करते हैं और उनकी सहमति से ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब विकास टकराव के रास्ते पर नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और सहमति के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास के साथ-साथ किसानों का हित और सम्मान पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जेवर विधायक के समक्ष रखा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।