ई- ऑक्शन पॉलिसी पर पुनर्विचार करे सरकार, उद्यमियों का हो रहा उत्पीड़न: विपिन मल्हन | NEA पैनल चुनाव 2026- 28
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (02 January 2026): नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोशिएशन (Noida Entrepreneurs Association) के मौजूदा अध्यक्ष एवं प्रत्याशी विपिन मल्हन ने NEA पैनल चुनाव 2026- 28 को लेकर टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत की और अपना ऐजेंडा साझा किया।
विशेष बातचीत के दौरान विपिन मल्हन ने सभी उद्यमियों एवं नोएडा वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और यह भरोसा दिलाया की नोएडा में उद्यमियों को अपना उद्योग चलाने में किसी भी प्रकार की समस्या आएगी तो NEA उनके साथ परछाई बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि नोएडा के उद्यमी भी NEA के कार्यों को पसंद करते हैं।
बातचीत के क्रम में NEA के महासचिव प्रत्याशी वी.के. सेठ ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि सबसे बड़ी उपलब्धि है कि हमारे अध्यक्ष विपिन मल्हन पहले दिन से हमारे साथ हैं। आगे उन्होंने कहा कि NEA की वर्किंग में पहले से काफी सुधार आया है, सिर्फ यह नहीं है कि NEA लोगों की समस्याएं हल कर रही है बल्कि सामाजिक रूप से भी हम लोग जुड़े हुए हैं और सभी समस्याओं में एक दूसरे की मदद करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमने अपना योगदान दिया है, ऐसा ऑडिटोरियम बनाया है कि आने वाले दिनों में जो टीम काम करेगी वो उसे आगे लेकर जाएगी।
NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि चुनौती तो हमारे लिए रोजमर्रा की तरह है। हम रोज कुआं खोदते हैं और रोज पानी निकालते हैं, और पानी निकालने में यदि कोई समस्या आती है किसी विभाग से कोई दिक्कत होती है तो NEA हमेशा उनके लिए तत्पर रही है और आगे भी रहेगी, आगे उन्होंने कहा कि नोएडा शहर 50 साल पुराना हो चुका है तो समस्याएं और चुनौतियां भी आएगी। जहां पर 20 लाख आदमी काम करते हो, जहां 12000 से अधिक इंडस्ट्री काम करती हो। वहां रोजमर्रा पर समस्याएं आएंगी और NEA उसका समाधान हमेशा करता आया है और आगे भी करता रहेगा। हमारा सिर्फ एक ही वादा है कि, “मेरे किसी उद्योगपति को अपना उद्योग चलाने में किसी भी विभाग से किसी भी तरीके की कोई भी समस्या आएगी तो हमारी NEA की टीम उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा लगाकर खड़ी हुई है, और उस समस्या को समाधान कर के उसका उद्योग चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
विपिन मल्हन ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण का काम है इस शहर को डेवलप करना, वह डेवलप कर रही है। जहां डेवलप करने में थोड़ी भी चूक करती है, हमारे औद्योगिक क्षेत्र के अंदर तो हम समय-समय पर उनका दरवाजा खट–खटाते रहते हैं और उनका यह बड़प्पन भी है कि प्राधिकरण हमारी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करता है।
वी. के. सेठ ने बताया कि सबसे पहले उद्योगों की जो यूनिफाइड पॉलिसी निकाली है, उसमें कुछ त्रुटियां थी, लोग उससे घबरा गए क्योंकि उसमें कुछ ऐसे बिंदु जुड़े थे जिससे डर लगना शुरू हो गया। शायद हमारे साथ ऐसी परेशानी ना आए, बड़ी खुशी की बात है कि जब चीफ सेक्रेटरी के सामने यह बिंदु रखा गया तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान उन्होंने वहीं कर दिया।
विपिन मल्हन ने ई – ऑक्शन पर बात करते हुए कहा कि पूरे भारत में कहीं भी ई- ऑक्शन में इंडस्ट्रियल प्लॉट नहीं मिला करते। मुझे नहीं पता कि सरकार की क्या अपनी मजबूरी है जो ई- ऑक्शन करना। हमारे यहां के सेक्रेटरी मनोज सिंह आए थे, उन्होंने हमारी इस बात को माना कि ई- ऑक्शन नहीं होना चाहिए। क्योंकि, हम उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को सबसे सस्ती जमीन देते हैं। हम अपनी जमीन का जो पैसा लेते हैं वह कमर्शियल वाले से लेते हैं या रेजिडेंस वाले से लेते हैं पर उद्योग लगाने के लिए भूमि हम हमेशा सस्ती देते हैं, ताकि सरकार को हमेशा जीएसटी के रूप में कमाई होती रहे। सरकार अपॉइंटमेंट के रूप में लोगों को रोजगार दिलवाती रहे। पर मुझे समझ नहीं आ रहा इस नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में क्यों ई- ऑक्शन पॉलिसी है, इसका विरोध हम 2 साल पहले भी कर रहे थे, आज भी कर रहे हैं और भविष्य में इस पॉलिसी को इनको हटाना पड़ेगा क्योंकि यह पॉलिसी पूंजीपति लोगों के हित में है। जो आम उद्योगपति है, जिसके पास इतने पैसे नहीं है, वह अपना स्वयं का उद्योग लगाने से वंचित हो रहा है। उसको आज भी किराए पर जाना है, आगे भी किराए पर जाएगा, यह भविष्य के लिए पॉलिसी ठीक नहीं है। विपिन मल्हण ने कहा कि, सरकार से यही गुजारिश है कि ई- ऑक्शन पॉलिसी हटाई जाए और जो यूनिफाइड पॉलिसी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना के लिए एक बनाई गई है उसको हटाया जाए। नोएडा शहर 50 वर्ष पुराना है और ग्रेटर नोएडा 25 वर्ष पुराना है और यमुना 4 से 5 वर्ष पुराना है। हर एक की समस्याएं अलग है, हर एक को बनाने में और बसाने में नीति अलग होनी चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।